पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर। सदर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। सदर थाना क्षेत्र के दतरंगवा में सात वर्ष पूर्व एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में गांव के ही रामदेव समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। न्यायालय ने रामदेव के विरुद्ध वारंट जारी किया था। एसओ सदर अजय यादव ने बताया कि पुलिस ने फरार रामदेव को रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
उन्होंने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में ही एक किशोरी के अपहरण के आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।