फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ओटी में लाइट खराब, ऑपरेशन के लिए इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओटी में लाइट खराब, ऑपरेशन के लिए इंतजार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल के माड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में टेबल की लाइट दस दिनों से खराब है। इस वजह से ऑपरेशन में ज्यादा समय लग रहा है। मरीजों व डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार को पत्र लिखा गया है। फिर भी अब तक लाइट को दुरुस्त नहीं किया जा सका।
संयुक्त जिला अस्पताल के ओटी कांपलेक्स में प्रतिदिन तीन से आठ मेजर ऑपरेशन होता है। सीएसआर प्रोजेक्ट से दो ओटी को माड्यूलर बनाया गया है। एक माड्यूलर ओटी में दो टेबल हैं, जबकि दूसरे ओटी में एक टेबल है। कम समय में अधिक ऑपरेशन के लिए डॉक्टर बड़े माड्यूलर ओटी में ही ऑपरेशन करना पसंद करते हैं। इसमें एक साथ दो ऑपरेशन हो जाते हैं। ओटी टेबल की लाइट खराब होने से अब एक साथ दो ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन से शिकायत की है, लेकिन लाइट नहीं लग पा रही है। दो माड्यूलर और एक जनरल ओटी है, जिनमें जनरल सर्जरी, आर्थो एवं ईएनटी सर्जरी होती है। आवश्यकता पड़ने पर इसी ओटी में डेंटल सर्जरी भी की जाती है।
विज्ञापन

मरीजों को करना पड़ रहा है ज्यादा इंतजार
ओटी लाइट खराब होने के कारण मरीज और उनके परिजनों को ज्यादा परेशानी हो रही है। मेजर ऑपरेशन में मरीजों को सुबह खाली पेट बुलाया जाता है, जबकि एक साथ दो ऑपरेशन नहीं हो पाते हैं तो उन्हें ज्यादा देर इंतजार करना पड़ता है। यहीं कारण है कि मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल के डॉक्टर निर्धारित समय में जितने ऑपरेशन हो पाते हैं, उतने ही मरीजों को बुला रहे हैं। ऐसी स्थिति में कुछ मरीजों के ऑपरेशन की तिथि भी टलने लगी है।
विज्ञापन

माड्यूलर ओटी बनाने के ठेकेदारों को लाइट की मरम्मत के लिए सूचना दी गई है। इसके लिए पत्र भी भेजा गया है। ओटी लाइट का कार्य जल्द ही कराने के लिए प्रयास जारी है।
- डॉ. एके झा, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें