फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गए जेल
विज्ञापन

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के कस्बे में दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक बाल अपचारी व दो शातिर चोरों को पुलिस ने माल समेत गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया।
पकड़े गए चोरों की पहचान नगर पंचायत बिस्कोहर कस्बा निवासी साजिद, अकबाल व कालिया के रूप में हुई। तीनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने 31 जनवरी की रात को नगर के पश्चिम टोला के पास एक पान की गुमटी का ताला तोड़कर सामान व कुछ रुपए की चोरी की थी। एक फरवरी की रात नगर के उत्तर यादव डीह के पास सुनील हार्डवेयर की दुकान में कैश बॉक्स का ताला तोड़कर 6 हजार की चोरी की थी। कुछ सामान उन्होंने चलते राहगीरों को बेच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्त्रस्वार सुबह दस बजे के करीब बिस्कोहर नगर के दलपतपुर पुलिया से चोरी गए माल के साथ चोरों को पकड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें