12 लाख की वसूली, 80 कनेक्शन काटे गए
डुमरियागंज। बिजली निगम की टीम ने बकाया बिल वसूली और कनेक्शन चेकिंग अभियान के दौरान 12 लाख रुपये के बकाया की वसूली की और लंबे समय से बिल अदा न करने वाले 80 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया।
विद्युत उपकेंद्र डुमरियागंज के नगर क्षेत्र के एसडीओ सरफराज अहमद अल्वी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एक फरवरी से विद्युत कनेक्शन चेकिंग और बकाया बिल वसूली अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपने कनेक्शन की 15 फरवरी तक केवाईसी करवा लेने और बकाया बिल को जमा करने की अपील की। संवाद