बांसी में दंगा नियंत्रण के लिय माक ड्रिल करती पुलिस। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
बांसी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम मार्च कर कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। कोतवाल वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने फोर्स के साथ दंगा नियंत्रण अभ्यास कर नगर में मार्च निकाला। आमजन से बातचीत कर त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की।
त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और दंगा जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रभारी निरीक्षक समेत कोतवाली के पुलिस के साथ नगर के राप्ती नदी के हनुमान मंदिर से शुरू रोडवेज से माधव तिराहा, मंगल मोड़, मंगलबाजार, सराफा मार्केट होते हुए सीएस गली गांगुली चौराहा तक पहुंचा। यहां पर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान उप निरीक्षक पप्पू कुमार गुप्ता, रविप्रताप शेंगर, चंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद