फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हल्द्वानी घटना को लेकर पुलिस अलर्ट, कड़ी निगरानी

Fri, 09 Feb 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धार्मिक स्थलों पर तैनात पुलिस की टीम।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिसंक घटना को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही जहां बृहस्पतिवार रात में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं, पुलिस की देखरेख में जुमे का नजाव हुआ और शाम को सीओ की निगरानी में पुलिस ने मार्च करके सुरक्षा जायजा लिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध रूप से बने धर्मस्थल ढ़हाने गई पुलिस टीम पर अराजक तत्वों में हमला बोल लिया। भीड़ हिंसक हो गई और थाने को जलाने के साथ ही पत्थरबाजी की। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। घटना आग की तरह से फैल गई। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते घटना की जानकारी हर किसी को हो गई। हिसंक घटना को लेकर यहां पर किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। इसको को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बृहस्पतिवार रात में ही जिले की पुलिस अपने- अपने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में लग गई। पूरी रात पुलिस ने भ्रमण किया। वहीं, दिन में जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस अलर्ट रही और शांति व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया।
इटवा, डुमरियाागंज, नौगढ़, बांसी और शोहरतगढ़ सीओ थानाध्यक्षों से क्षेत्र के बारे में जानकारी लेते रहे हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि पुलिस अलर्ट है। सीओ की निगरानी में जनपद के सभी थानों की पुलिस ने मार्च किया। जनपद में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें