फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोखरा जमौता मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान

Thu, 11 May 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के जबजौआ से पोखरा जमौता को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका और गिट्टियां उखड़ गईं हैं। इस मार्ग पर एक डिग्री कॉलेज भी है। जिससे छात्र-छात्राओं को आने-जाने में परेशानी होती है। इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। इस मार्ग से कई गांव के लोगों का आवागमन होता है। लंबाई तीन किलोमीटर की है। राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से कहा गया। मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। गांव के रामकेश, सतीश कुमार ने बताया कि समाधान दिवस में भी कई बार शिकायत की गई। कोई सुनवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें