फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जर्जर भवन में चल रही साधन सहकारी समिति

Thu, 11 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। क्षेत्र के बंदूवारी स्थित साधन सहकारी समिति का भवन मरम्मत के अभाव में काफी जर्जर हो गया है। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता है और भवन में रखी खाद को बचाना मुश्किल हो जाता है। वर्ष 1987 में बना यह भवन मरम्मत के अभाव में बर्बाद हो रहा है। छतों के जवाब देने से बरसात का पानी गोदाम के कमरे के अंदर टपकता है। छत से पानी का रिसाव होने से छत जर्जर हो चुकी है और प्लास्टर आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। समिति का कार्यालय भवन जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है और खिड़की दरवाजे भी सड़ चुके हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुमित दूबे, कन्हैया, सुंदर, संवारे, राम केवल, पुनवासी, राम बेलाश, चिनकू, प्रहलाद, वीपत, श्यामलाल व पियारे आदि ने शासन-प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों से भवन के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें