फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीएम आज करेंगे रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें स्कूली बच्चों का कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर डीआरएम भी मौजूद रहेंगे। इसमें कई नई कार्यों को लेकर घोषणा भी की जा सकती है।
रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना से कार्य कराए गए है। जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट, नए परिधन से साजसज्जा, कोच इंडिकेटर, प्लेट फार्म नंबर दो व एक पर छाजन बढ़ाया गया है। शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर के साथ टोटी की व्यवस्था की गई है। टिकट खिड़की के अलावा मशीन की भी सुविधा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के अलावा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसमें सांसद जगदंबिका पाल के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। रेलवे स्टेशन के लोकार्पण को लेकर परिसर की साफ-सफाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें