सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने के लिए अमृत भारत योजना के तहत जिले के दो स्टेशनों को नवीनीकरण किया जा रहा है। इसका लोकार्पण 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल करेंगे। रेलवे विभाग तैयारियों में जुट गया है।
जिले के सिद्धार्थनगर व बढ़नी रेलवे स्टेशन का 17 करोड़ से नवीनीकरण किया जा रहा है। दोनों स्टेशन पर 600 मीटर लंबा प्लेटफार्म बनाया जाएगा। स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई की व्यवस्था रहेगी। प्रतिक्षालय व विश्रामालय में फर्नीचर रखे जाएंगे। स्टेशन कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ी आदि यात्रियों को आधुनिकता का अहसास कराएंगे। रेलवे स्टेशन पर पिछले कई महिनों से कार्य चल रहा है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को वर्चुअल करेंगे।
रेलवे स्टेशन का निमार्ण करने के लिए सिद्धार्थनगर को 10 करोड़ का बजट जबकि बढ़नी रेलवे स्टेशन को सात करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया। बताते चले कि बढ़नी रेलवे स्टेशन नेपाल बार्डर से सटे है। प्रतिदिन भारतीय यात्रियों के साथ नेपाली यात्री भी इस स्टेशन से यात्रा करते है। नवीनीकरण होने से स्टेशन पर यात्रियों को ठहरने के लिए दिक्कत नहीं होगी। दोनों स्टेशनों पर जिले के प्रमुख स्थानों, कला और संस्कृति को चित्रकला के माध्यम से दर्शाया जाएगा। इससे स्टेशन से होकर गुजरने वाले यात्रियों को जिले के इतिहास के बारे
में पता चल सके और लोग उससे जुड़ी बातों को समझ सके।
स्कूली छात्राें को भी वर्चुअली करेंगे सम्मानित
सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह से पहले बुधवार को स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें स्कूली छात्रों ने पेंटिंग, निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। इस क्रम में जिले के दोनों स्टेशनों पर 465 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री के वर्चुअल उद्घाटन के दौरान स्टेशनों पर उपस्थित मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मानित होंगे। जबकि वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर प्रधानमंत्री सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। संवाद
पूरे भारत में निर्माण हो रहे 554 रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे पीएम
सिद्धार्थनगर । अमृत भारत योजना के तहत पूरे भारत में पुर्न विकास हो रहे 554 रेलवे स्टेशनों का प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे मंडल के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया जाएगा। मंडल के आनंदनगर जक्शन, बलरामपुर, बढ़नी, डालीगंज जक्शन, गोंडी जक्शन, खलीलाबाद, लखीमपुर, लखनऊ सिटी, मैलानी जक्शन, रामघाट हाल्ट, सिद्धार्थनगर, स्वामी नारायण छपिया, तुलसीपुर व गोमती नगर रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया जाएगा।
पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद
पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद
पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद
पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद
पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद