फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संस्कृत से हिंदी अनुवाद ने बच्चों को उलझाया

Fri, 23 Feb 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार सुबह प्रथम पाली में हाई स्कूल की हिंदी की परीक्षा हुई। इसमें कुछ परीक्षार्थियों ने कहा कि प्रश्न पत्र उलझाऊ था । अधिकांश परीक्षार्थियों ने कहा की तैयारी के अनुरूप प्रश्न पत्र कठिन आया था। जिससे लिखने में परेशानी हुई। बहुविकल्पीय प्रश्न तो आसानी से हल हो गया, लेकिन अन्य प्रश्नों को हल करने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न काफी आसान थे, लेकिन अति लघु उत्तरीय प्रश्न कठिन था। उसको हल करने में दिक्कत हुई।

पूजा, छात्रा हाईस्कूल

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न बहुत बड़े थे। समय खत्म होने के कारण याद रहते हुए भी एक प्रश्न छूट गया। तैयारी के अनुसार ही प्रश्न आए थे, इसीलिए दिक्कत नहीं हुई।

अंशिका, छात्रा हाईस्कूल

बहुविकल्पीय प्रश्न सरल थे। लेकिन संस्कृत से हिंदी अनुवाद कठिन था। इसलिए प्रश्न पत्र का वह हिस्सा हल नहीं हो सका।

शमिला चौरसिया,छात्रा हाईस्कूल

प्रश्न पत्र बहुत सरल था सभी पढ़ाए गए ही प्रश्न परीक्षा में पूछे गए थे। कोई भी प्रश्न परीक्षा के दौरान नहीं छूटा तैयारी के अनुसार ही सभी प्रश्न आए थे। इसीलिए उन्हें हल करने में सहूलियत मिली।

आरती, छात्रा हाईस्कूल

परीक्षा केंद्र से निकले तो जाम से हुई परेशानी

नगर में आसपास तीन परीक्षा केंद्र बने हैं। इसमें पहले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज और विद्यामंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजारी एक ही मार्ग पर पड़ता है। बच्चों के केंद्र पर पहुंचने के दौरान तो दिक्कत नहीं हुई, लेकिन परीक्षा संपन्न होने के बाद जब 11:45 बजे एक साथ तीनों विद्यालय के बच्चे निकले तो जाम जैसी स्थिति बन गई। निकलने में बच्चों को जाम से जूझना पड़ा। हालांकि जाम अधिक समय तक नहीं रहा। इसलिए बच्चों को बहुत परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें