सिद्धार्थनगर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिवनाथ चौधरी ने शनिवार को इटवा क्षेत्र में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछड़े वर्ग के सबसे बड़ा हितैषी हैं। जिस तरह वे अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद एक पिछड़े वर्ग के नेता के घर बगैर सुरक्षा बलों को बताए पैदल पहुंच गए। ऐसा करने वाले देश के पहले पीएम नरेंद्र मोदी ही हैं।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर आगमन में जिस सहजता से अचानक मुख्य मार्ग पर अपना वाहन छोड़कर हमारे नेता केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के घर वाले रास्ते पर पैदल चल पड़े। वह ऐतिहासिक क्षण था। पीएम ने पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखने वाले नेता के यहां अचानक पहुंचकर उनके परिवार को चौंका दिया और उनकी मां से कहें कि मां आप दिल्ली नहीं आ पाईं, तो देखो मैं ही आ गया। इसके बाद छोटे बच्चों से मिलकर स्नेह आशीर्वाद दिया। संवाद