फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ विवि में रक्तदान के लिए प्रेरित हुए शिक्षक, कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान का लिया संकल्प, 41 रक्तदाताओं की सौंपी सूची
विज्ञापन

‘अमर उजाला फाउंडेशन’ एवं सिद्धार्थ विवि की ओर से हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर/कपिलवस्तु। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर सोमवार को विश्वविद्यालय में रक्तदान संकल्प कार्यक्रम एवं ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। इस मौके पर रक्तदान के लिए इच्छुक रक्तदाताओं की सूची तैयार की गई, जरूरत पर वे रक्तदान करेंगे। इस मौके पर गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल ने रक्तदान के फायदे बताए।
विवि के सभागार में कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे ने कहा कि रक्तदान करना जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पवित्र कार्य है। बगैर किसी स्वयं के नुकसान से हम एक से अधिक लोगों का जीवन बचा सकते हैं। अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और विशेष रूप से वालेंटियरों को रक्तदान जैसे पवित्र उद्देश्य के प्रति सजग एवं सक्रिय होना ही चाहिए। कार्यक्रम में कुलसचिव राकेश कुमार, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. हरीश शर्मा, मुख्य नियंता प्रो. दीपक बाबू, डॉ. प्रज्ञेेश त्रिपाठी, डॉ. अविनाश प्रताप सिंह सहित शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. संतोष सिंह ने किया। आभार ज्ञापन डॉ. दिनेश प्रसाद ने किया।
विज्ञापन

सभी ने ली रक्तदान की शपथ
सिद्धार्थ विवि के सभागार में आयोजित कार्यशाला में कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों को रक्तदान की शपथ दिलाई। सभी ने समय-समय पर स्वयं के साथ दूसरों को भी प्रेरित करने के लिए शपथ ली।
ऑनलाइन व्याख्यान में मिली खास जानकारी
गोरक्षनाथ चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी चिकित्सक डॉ. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक तकनीकी के आने के कारण एक यूनिट रक्त आठ लोगों की जान बचाने में उपयोगी साबित हो सकता है। अब ऐसी मशीनें हैं कि रक्त के जिस तत्व की आवश्यकता होती है, उसे निकालने के बाद शेष रक्त को उस व्यक्ति के शरीर में वापस भेज दिया जाता है। रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है, बल्कि रक्तदान से शरीर को कई प्रकार के फायदे होते हैं।
विज्ञापन

41 लोगों के ब्लड सैंपल की जांच
कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर की टीम ने रक्तदान के इच्छुक लोगों के रक्तदान के लिए आवश्यक जांच की, जिसमें 41 लोगों को स्वस्थ्य पाया गया। विश्वविद्यालय की ओर से ये सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है ताकि जरूरत पर उनकी मदद से दूसरों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें