Page No : 9शहर के सनई चौराहे पर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पाने वाले खिलाड़ियो को माला
बाॅक्सिंग में पहली बार आया जनपद में पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के पांच खिलाड़ियों ने परचम लहराया। स्वर्ण पदक जीतकर आए सभी खिलाड़ियों को सनई चौराहे पर क्रीड़ा भारती ने सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि जिले के इतिहास में पहली बार बॉक्सिंग में पदक आया हैद्ध ये हमारे लिए गौरव की बात है।
पहली बार पांच स्वर्ण पदक लाकर खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया। शिवशंकर गुप्ता ने 70 से 75 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, मुकेश गुप्ता ने 40 से 45 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, सत्यम भारद्वाज ने 50 से 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, रितिक बौद्ध ने 55 से 60 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक व हर्ष चौबे ने 56 से 60 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक लाकर जिले का मान बढ़ाया।
कोच अमन कुमार द्विवेदी की देख-रेख में खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस की है। अरुण कुमार त्रिपाठी, एडवोकेट शेष मणि प्रजापति, राकेश त्रिपाठी, सन्नी उपाध्याय सम्मान समारोह में मौजूद थे।