-भनवापुर ब्लाॅक सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक सभागार में बृहस्पतिवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की सफलता के लिए सफाई कर्मियों की बैठक हुई। इसमें बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारी अपने तैनाती वाले गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें। साथ ही ग्रामीणों को सफाई के लिए जागरूक करें।
बीडीओ ने कहा कि जिन गांवों में सफाईकर्मी की तैनाती नहीं है। उनमें रोस्टर लगाकर सफाई सुनिश्चित करें। किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डाॅ. शैलेंद्र मणि ओझा ने उपस्थित सफाई कर्मियों को बताया कि एक से 30 अप्रैल के बीच सरकार के निर्देशानुसार संचारी रोग नियंत्रण माह एवं दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आप लोग गांव में झाड़ियों, नालियों की सफाई के साथ गंदे पानी में एंटी लारवा का छिड़काव करवाएं। गांव में शुद्ध पेयजल उपयोग के लिए लोगों को जागरूक करें। गांव में लोगों को मच्छरदानी में सोने, पूरे आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दें। साथ ही गांवों में लगने वाले टीकाकरण शिविर के लिए जागरूक करें।
इस दौरान एडीओ पंचायत संजय पटेल, सूर्यदेव सिंह, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, हरीराम चौधरी, ब्रह्मदेव पांडेय, धीरेंद्र यादव, प्रतीक रावत, अजीत कुमार, रण विजय यादव, राम प्रसाद वर्मा, विजय कुमार, प्रेम सागर, फैज मोहम्मद, वीरेंद्र उपस्थित रहे।