ऊंची कुद में जंप लगाता छात्र। संवाद
लोटन। क्षेत्र जनता इंटर काॅलेज बनियाडीह में ब्लाॅक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ संतोष कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जनता इंटर कॉलेज बनियाडीह के प्राचार्य आलोक त्रिपाठी ने कहा कि खेल का मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक जूनियर बालक वर्ग में लंबी कूद में प्रथम स्थान सूरज पीएम श्रीस्कूल महदेया को प्राप्त हुआ। लंबी कूद जूनियर प्रथम स्थान समीक्षा चौबे। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग लंबी कूद में सचिन कंपोजिट विद्यालय भेलोजी। बालिका वर्ग प्राथमिक में पीएम श्री विद्यालय महदेईया की किरण प्रथम रहीं। 100 मीटर जूनियर बालक दौड़ में आशीष भेलोजी प्रथम, बालिका वर्ग में 100 मीटर में साहिमा पीएम श्री विद्यालय महदेईया प्रथम स्थान पर रहीं। संवाद
ी