फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रतियोगिता में खिलाड़ियाें ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शामिल हुए 45 खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नेक्सट्जन स्पोर्टस क्लब की ओर से रविवार को गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में उभरते हुए बॉक्सरों ने दमखम दिखाया। खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर पंच मारकर अंक बटोर तो दर्शकों ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में 45 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया, जिसमें 30 से 34 वर्ष वर्ग में उत्कर्ष, 35 से 39 वर्ग में रुद्र प्रताप, 40 से 44 वर्ग में सूरज, 45 से 49 भार वर्ग में जय प्रकाश, 50 से 54 भार वर्ग में सत्यम भरद्वाज, 55 से 59 भाग वर्ग में विवेक, 60 से 64 बार वर्ग में रितिक बौद्ध, 65 से 69 बार वर्ग में कृष्णा गुप्ता, 70 से 74 भार वर्ग में आदित्य श्रीवस्तव, 75 से 79 बार वर्ग में शाहिद, 80 से 84 भार वर्ग में शिवशंकर गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सासंद जगदंबिका पाल ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कि खेल के क्षेत्र में जिले के खिलाड़ी नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों के सहयोग के लिए वे निरंतर तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन

समारोह में क्रीड़ा भारती, गोरक्ष प्रांत के प्रांत अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति, क्लब के संचालक अमित श्रीवास्तव, विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री धीरेंद्र, केएम लाल श्रीवस्तव मौजूद थे। स्पोर्टस क्लब के फाउंडर प्रशांत श्रीवास्तव और शिवानी श्रीवस्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें