सिद्धार्थनगर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय धनगढ़िया (पूर्ववर्ती राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल शामिल रहे। जूनियर वर्ग (कक्षा छह से आठ) और सीनियर वर्ग (कक्षा नौ से 12) के विद्यार्थियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। एथलेटिक्स के तहत 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ भाला फेंक प्रतियोगिता आयोजित की गई। खिलाड़ियों ने अपनी गति, कौशल और क्षमता का प्रदर्शन कर मुकाबलों को रोचक बनाया।