फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 24 को ग्राम पंचायतों से नगर निकाय तक चलेगा पाैधरोपण अभियान

Wed, 08 Jul 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में 24 जुलाई को वृहद स्तर पर हरिशंकरी पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के तहत जनपद की सभी ग्राम पंचायतों तथा नगर पालिका और नगर पंचायतों के वार्डों में हरिशंकरी का पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारी सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें।
डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ब्लॉक प्रमुखों, ग्राम प्रधानों, नगर निकाय अध्यक्षों, वार्ड सदस्यों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें, ताकि एक ही दिन में पूरे जिले में प्रभावी ढंग से पौधरोपण कराया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने पौधरोपण के बाद पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्री-गार्ड लगाने और नियमित देखभाल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी इस अभियान को सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपना व्यक्तिगत दायित्व मानकर पूरी निष्ठा से सफल बनाएं।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, सभी उप जिलाधिकारी, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, सभी खंड विकास अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी तथा लोकभारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गायत्री परिवार, विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती, भारतीय किसान संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, प्रजापति ब्रह्मकुमारी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें