सिद्धार्थनगर। शहर को हरा-भरा बनाने के लिए सभी मुख्य सड़क के डिवाइडर के बीच पौध लगाए जा रहे हैं। ईओ नगर पालिका मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को साड़ी तिराहे से कलेक्ट्रेट की तरफ के डिवाइडर के बीच कनेल फूल के पौध रोपित किए गए। इसके साथ ही साड़ी से सनई चौराहे तक पौधरोपण कार्य चल रहा है। साथ ही सिद्धार्थ तिराहे से हायडिल तिराहा और पेट्रोल पंप तिराहा तक पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रजाति के पौध छुट्टा पशुओं से सुरक्षित रहेंगे, साथ ही शहर की सड़कों पर हरियाली रहेगी। संवाद