सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में प्लेसमेंट सेल और संबद्ध महाविद्यालयों में काउंसिलिंग सेंटर की स्थापना होगी। इससे विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
शासन ने चार अगस्त को पत्र जारी करके सभी जगहों पर इसकी स्थापना के निर्देश दिए हैं। काउंसिलिंग सेंटर की स्थापना होने से युवाओं को पढ़ाई के साथ ही रोजगार से जुड़ी गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा। जाे जिले के युवाओं को कोर्स पूरा होते ही रोजगार सर्जन करने में मदद करेगी।
विश्वविद्यालय में पिछले दो वर्षों में कई रोजगार परक कोर्स का संचालन किया गया हैं। वहीं हर वर्ष एमबीए की पढ़ाई करके छात्र-छात्रा नौकरी भी कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में रोजगार के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन कोर्सों का भी संचालन किया जा रहा हैं। जो उन्हें पूरा करने पर रोजगार युक्त हो जाएंगे।
महाविद्यालयों में काउंसिलिंग सेंटर के माध्यम से रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा। मेले से युवा रोजगार का अवसर प्राप्त कर पाएंगे। वर्तमान को देखते हुए अब छात्र-छात्राओं को कैंपस में ही रोजगार मिलेगी, जिससे उन्हें डिग्री लेने के बाद भटकना नहीं पड़ेगा।
कुलसचिव दीनानाथ यादव ने बताया कि छात्रों को कैंपस में ही प्लेसमेंट मिले इसके लिए शासन ने प्लेसमेंट व काउंसिलिंग सेंटर की स्थापना करने का निर्देश दिया हैं। इसका संचालन भी जल्द ही किया जाएगा।