भगवान बुद्ध की जन्मस्थली शनिवार को असंख्य दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। पूर्णिमा की चांदनी में पिपरहवा स्तूप के चारों तरफ टिमटिमाते दीप अलग रंगत बिखेर रहे थे। इस अद्भुत, अलौकिक दृश्य को निहारने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े। मौका था बुद्ध पूर्णिमा का।
बुद्ध प्रदेश निर्माण व विकास मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले भर से विभिन्न संगठनों, स्कूल-कॉलेजों, संस्थाओं के लोग बड़ी तादाद में पहुंचे। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से बच्चों ने सबका दिल जीत लिया। बुद्ध प्रदेश निर्माण पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में लोकगीत कलाकार अनिरुद्ध मौर्या, मंजर अब्बास रिजवी, नेहा श्रीवास्तव, महिमा मिश्रा, शकिबा मोईद, हेमलता, त्नियत, गुफरना आदि कलाकरों ने भगवान बुद्ध पर आधारित गानों की प्रस्तुति दी। वहीं टाइन टाट्स इंग्लिस मीडियम के बच्चों ने बुद्धम् शरणम गच्छामी... पर समूह नृत्य पेश किया।
इस दौरान कार्यक्रम में बैठ दर्शक झूम उठे। नन्हें बच्चों के कार्यक्रम पर भाव विभोर हो गया। नव ज्योति सिद्धार्थ इंटर कॉलेज बर्डपुर, आदर्श जनता हाईस्कूल कपिलवस्तु, गौतम बुद्ध स्कुल कपिलवस्तु के बच्चों ने गीत व नाटक पेश किया। कार्यक्रम का संचालन नियाज कपिलवस्तुवि ने किया।
इस मौके पर संजय गुप्ता, दीपक मिश्रा, विक्रांत मणि त्रिपाठी, सिद्धार्थ गौतम, राणा प्रताप सिंह, विजय कृष्णा नरायन सिंह, मत्युंजय मिश्रा, शारदा रावत, नवोन्मेष के धीरज गुप्ता, अतुल मिश्रा, नव ज्योति सिद्धार्थ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव, दिलीप मिश्र, ममता जायसवाल, भाजपा नेता राधेरमण त्रिपाठी, कैलाश पंक्षी आदि मौजूद रहे।