फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिपरहवा ने अलीगढ़वा को हराकर शील्ड पर किया कब्जा

Thu, 18 Jan 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। क्षेत्र के अलीगढ़वा में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के आखिरी दिन बुधवार को खेले गए फाइनल मैच में पिपरहवा की टीम ने मेजबान टीम को हरा कर ट्राॅफी पर कब्जा किया। अलीगढ़वा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पिपरहवा की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 127 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान अलीगढ़वा की टीम 14 ओवरों में केवल 99 रन बनाकर ऑल आउअ हो गई। मैन ऑफ द मैच प्रदीप जयसवाल, मैन ऑफ द सीरीज घनश्याम यादव, बेस्ट बालर रवि शुक्ला व बेस्ट फील्डर प्रदीप कुमार को चुना गया। विजयी टीम को एसएसबी बीओपी प्रभारी संपत्ति सिंह ने शील्ड प्रदान किया जबकि उप विजेता टीम को को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष शहबाज आलम ने पुरस्कृत किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता, अशफाक अहमद, इश्तियाक अहमद, शबरे आलम, शफीकुर्रहमान, अब्दुल कयूम, निसार अहमद, रफीउल्लाह, किताबुल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें