फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 264 गोली नशीली दवा बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नशीली दवाओं को बेचने वाले दो संदिग्धों को पुरानी नौगढ़ चौकी की पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। उनके कब्जे से 264 गोली नशीली दवा बरामद किया। उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी अनूप मिश्र बुधवार को चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि नशीली गोली की तस्करी करने वाले दो लोग झंडे नगर बाईपास के पास से आने वाले हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दिया। इसी बीच दो संदिग्ध आते हुए दिखे जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। घेराबंदी करके पकड़ा गया तो पूछताछ में आरोपियों की पहचान विशाल कुमार पांडेय निवासी बर्डपुर नंबर 11 टोला महापाली व परवेज शेख निवासी कृष्णा नगर तेतरी बाजार थाना सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। इसमें परवेज के खिलाफ पहले के भी दो मुकदमें दर्ज हैं। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकडऩे वाली टीम में चौकी प्रभारी अनूप कुमार मिश्र, सिपाही शैलेन्द्र यादव, दिनेश यादव, सुरेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें