फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अग्निशमन वाहनों में जलापूर्ति के लिए बनेंगे पाइप प्वाइंट

Wed, 01 Apr 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। खेतों में गेहूं की फसल और घर-दुकानों में आग को बुझाने के लिए अग्निशमन वाहन में जलापूर्ति के लिए शासन के निर्देश पर शोहरतगढ़ कस्बे पाइप प्वाइंट (फायर हाइड्रेंट) निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने तहसील मुख्यालय से पुलिस बूथ के बीच तत्काल निर्माण कराने के लिए ईओ अजय कुमार को निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग लगने के मामले बढ़ जाती है। वहीं, खेतों में गेहूं की फसल पक कर तैयार है। आग लगने से फसलें जलकर राख हो जा रही हैं। आग पर नियंत्रण पाने के लिए एक हफ्ता पूर्व तहसील परिसर में अस्थाई अग्निशमन केंद्र बनाया गया है और हर समय अग्नि केंद्र के जवान पानी भरकर मुस्तैद है।
वाहन में जलापूर्ति के लिए नगर पंचायत शोहरतगढ़ के ईओ अजय कुमार को तत्काल पुलिस बूथ या तहसील की तरफ जाने वाले मार्ग में फार्म हाइड्रेंट प्वाइंट का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे वाहन में पानी पहले से भरा तैयार रहें।
विज्ञापन

कहा कि कहीं भी आग लगने की घटनाएं होने पर तत्काल अग्निशमन वाहन को घटनास्थल पर भेजकर आग पर काबू पाया जा सके। एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि खेतों में किसानों के मेहनत की गाढ़ी कमाई लहलहा रही है। बीड़ी-सिगरेट पीकर इधर उधर न फेंकें।
भोजन बनाने के बाद तत्काल उसे पानी से बुझा दें, जिससे आग लगने की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि किसी ने दुश्मनी और द्वेष वश किसी भी किसान के फसल व घरों में आग लगाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि जब तक गेहूं की फसल कटकर घर नहीं आ जाती है तब तक फसलों पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें