औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बिलवट गांव में जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क पर पानी भर रहा है। गांव के तौकीर के घर के सामने बनी सड़क पर अंडरग्राउंड बिछी पाइपलाइन लीक हो गई है। इससे लोगों के घरों में प्रदूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। तौकीर, इस्लाम, महबूब आदि ने बताया कि सड़क पर पानी भरने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इस संबंध में एक्सईएन जल निगम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। कल मरम्मत टीम को भेज कर लीकेज बंद कराकर जलापूर्ति की व्यवस्था बहाल करा दी जाएगी। संवादस