डुमरियागज क्षेत्र के ग्राम रामभारी से कर्बला जियारत के लिए रवाना होते जायरीन। स्रोत विज्ञप्ति
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कर्बला जियारत के लिए जायरीनों के जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार को क्षेत्र के ग्राम रामभारी से जत्था रवाना हुआ। लोगों ने उन्हें विदा कर सकुशल वापसी की दुआ मांगी। क्षेत्र के ग्राम रामभारी स्थित इमामबारगाह में रविवार की दोपहर मजलिस आयोजित हुई। इसमें मौलाना मोहम्मद हैदर ने कहा कि वह इंसान बहुत खुशनसीब है, जिसे अपनी जिंदगी में कर्बला (इराक) स्थित हजरत इमाम हुसैन और शहीदों के रौजे की जियारत करने का मौका मिलता है। इस दौरान मौलाना सैय्यद हुसैन, शोजब जलालपुरी, कमर काजमी, हैदर अब्बास काजमी, डाॅ. रईस जलालपुरी, तमन्ना, अरशद मास्टर आदि मौजूद रहे। संवाद