फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोग गंभीर

Mon, 22 Jul 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ढेबरुआ। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बढ़नी-इटवा मार्ग पर स्थित खजुरिया गांव पास तेज रफ्तार से इटवा की तरफ जा रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को बढ़नी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहा से उन दोनों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बढ़नी कस्बा वार्ड नंबर 3 लोहिया नगर निवासी राम मिलन कसौधन व वंशराज कसौधन रविवार को एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से खजुरिया गए थे। दोपहर बाद खजुरिया से बढ़नी घर जा रहे थे। जैसे ही गांव निकलकर इटवा-बढ़नी मार्ग पर पहुंचे, तभी इटवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार में पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में राम मिलन कसौधन व वंशराज कसौधन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों उपचार कर रेफर कर दिया। इस संबंध में ढेबरुआ थाना प्रभारी शशांक सिंह ने बताया कि घटना करने वाली पिकअप को पकड़ लिया गया है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें