फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शुरू हुई फिजियोथेरेपी, 30 रुपये शुल्क में मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
मरीज का फिजियोथैरेपी करते फिजियोथैरेपी सुभाष यादव। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में फिजियोथेरेपी की सुविधा शुरू हो गई है। फिजियोथेरेपी कराने वाले मरीजों को 30 रुपया शुल्क देना पड़ेगा, उसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट मरीजों को संबंधित बीमारी के लिए एक्सरसाइज करवाएंगे, जिससे मरीजों को अब प्राइवेट अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
शनिवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पत्र के माध्यम से बताया कि माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय में फिजियोथेरेपी विभाग की शुरुआत कर दी गई है। इसमें मरीज फिजियोथेरेपी से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए प्रति मरीज 30 रुपया शुल्क के साथ इलाज करा सकते हैं। जहां विशेषज्ञों की देखरेख में मरीजों को एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को उनकी शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाने, घोटों से उबरने और उनकी गतिशीलता को बढ़ाने में मदद करने के लिए विभिन्न थेरेपी की व्यवस्था की गई है। फिजियोथेरेपी की सुविधा होने से मरीजों को दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवा लेने के अलावा थेरेपी भी मिलेगी। इसमें मरीजों को एक्सरसाइज, हाथों की कसरत, पेन रिलीफ मूवमेंट द्वारा दर्द को दूर किया जाएगा। थेरेपी से रोग के कारण को जानकर उस रोग से मरीज को मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें