फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में बनकर तैयार हो गया पीएचसी नौगढ़ का भवन : सांसद

Sun, 08 Jun 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास योजना के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ के भवन का 69.44 लाख रुपये की लागत से निर्माण हुआ है। सांसद जगदंबिका पाल व डीएम डॉ. राजागणपति आर ने रविवार को शिलापट का अनावरण कर उद्घाटन किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि शिलान्यास के बाद मात्र छह माह में ही पीएचसी भवन का निर्माण पूरा होना एक उपलब्धि है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि बारिश के दौरान यहां पर पानी भर जाता था। यह भवन कई वर्ष पूर्व निष्प्रयोज्य हो गया था। डीएम के प्रयास से इसका ध्वस्तीकरण कराकर नये भवन का निर्माण कराया गया है। इसके लिए वह बधाई के पात्र है। सांसद ने कहा कि पहले एक मंडल में एक मेडिकल कालेज का बनने का प्राविधान था।
यह पहला जनपद है जहां पर मेडिकल बना। आने वाले समय में इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बेड का अस्पताल बनाकर आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा, जिससे मरीज मेडिकल कालेज न जाकर यहां पर इलाज कराएंगे। इससे मेडिकल कालेज का भार कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें