सिद्धार्थनगर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के लोगों ने बुधवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी के सामने प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने महानिदेक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, को ज्ञापन भी भेजा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज से जिन कर्मियों को कार्यमुक्त किया गया है, उन्हें छह माह तक महानिदेशालय से संबद्ध रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मियों को शोषण किया जा रहा है। गोविंद प्रसाद ओझा ने कहा कि वे जून से काला फीता बांधकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि 24 जून से वे कार्य बहिष्कार करेंगे। संवाद