फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसओ इटवा और शाहपुर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Wed, 21 Jun 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एक विवादित मामले में कार्रवाई में शिथिलता बरतने के मामले में एसपी ने एसओ इटवा और शाहपुर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि दोनों के स्थान पर किसी नये को जिम्मेदारी नहीं दी गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने मंगलवार देर रात थानाध्यक्ष इटवा अरविंद कुमार मौर्य और शाहपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस महकमें अंदर खाने में चर्चा है कि किसी विवादित मामले में कार्रवाई की गई थी। जिसमें एसओ और चौकी प्रभारी पर आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि मामला नेताओं तक पहुंचा तो तूल पकड़ लिया। यह आगे बढ़े इससे पहले विराम लगाने के लिए एसपी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया। इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर यह फेरबदल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें