तुलसियापुर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला-झकहिया मार्ग स्थित चौधरी फ्यूल स्टेशन पर रविवार को पेट्रोल पंप मैनेजर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर निवासी चंदन श्रीवास्तव चौधरी फ्यूल स्टेशन पर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को दिन में करीब 11:45 बजे कुछ अज्ञात लोग अचानक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर रुपये से भरे बैग को छीनने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट की गई।
इस संबंध में कठेला समय माता थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। वायरल वीडियो क्लिप मंगाई गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।