फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आदत के अनुरूप ढलता है व्यक्ति का चरित्र’

Fri, 08 Dec 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
दीक्षांत सप्ताह में व्याख्यान देते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्डपुर। नदी का बहाव सुख का आभास कराता है। लेकिन, पानी के बढ़ाव पर कभी-कभी दुखदायी भी हो जाता है। किनारा ही नदी के बढ़ाव को रोकने का प्रयास करता है। मनुष्य का पूरा जीवन बंधनों में गुजरता है। अबोध बच्चों की सोच कभी नहीं बदलती। विचारों को बदलने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। आदत का निर्माण व्यक्ति की सोच पर निर्भर करता है। जैसी आदत होगी, चरित्र भी उसी प्रकार से ढल जाएगा। दूसरे व्यक्ति से ही चरित्र का ज्ञान होता है।
विज्ञापन

ये बातें वाणिज्य विभाग बीएचयू के प्रो. आशीष कुमार वाजपेयी ने कही। वह सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दीक्षांत सप्ताह में चौथे दिन शुक्रवार को हर दिन जीवन में प्रबंध का महत्व विषय पर व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि चरित्र का निर्माण व्यक्ति की आदतों से होता है। जैसा चरित्र होगा, उसी के अनुरूप जिंदगी का लक्ष्य तय होगा। सोच को बांधनेे वाला ही प्रबंध होता है। जीवन में प्रबंध का प्रयोग कई स्थानों पर किया जाता है। जिसको लक्ष्य व तरीका के रूप में जाना जाता है। जीवन में लक्ष्य का बहुत बड़ा महत्व होता है। सही लक्ष्य पाने के लिए अपने संसाधन का प्रयोग करना होता है। लक्ष्य स्पष्ट होगा तो वह पूरा भी होगा जिसे असंभव मान लेते हैं, वह व्यक्ति के कमजोर मानसिकता का प्रतिबिंब होता है।
 सभी कार्य को पूर्ण मनोयोग से करें। जुनून का होना जरूरी है। लक्ष्य को प्राप्त करने के कई मार्ग होते हैं। सही राह चुनने से सफलता मिलेगी। विशिष्ट अतिथि विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय डीडीयू गोरखपुर प्रो. अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि प्रबंध का उदय अथार्टी से होता है, जो क्रमबद्ध होना चाहिए। दो प्रकार के व्यक्तियों का समाज होता है, पहला देने वाला व दूसरा लेने वाला। संचालन प्रोफेसर शिवम शुक्ला ने किया । इस दौरान प्रोफेसर दिनेश प्रसाद, डा. अर्जुन प्रसाद, अमरेश चौधरी, अरविंद सिंह, राजकुमार चौधरी, बलिराम चौरसिया, सीमा जायसवाल, स्मारिका सिंह, सिमरन मिश्रा, निकिता श्रीवास्तवा, एकता सिंह, ऋचा सिंह, सृष्टि मिश्रा, स्वाति पांडेय, शिखा पांडेय, सोनल कसौधन, हिना परवीन, ध्वनित सिंह, बिंद कुमार, राहुल कुमार, प्रिंयका कसौधन, दिव्या कसौधन, सुप्रिया कसौधन, पिंकी कसौधन, ज्योति मिश्रा, सोनी जायसवाल, सोनिया जायसवाल, बीनू चौबे, शालिनी मिश्रा, तरमुन्नजहा, खुशनुमा बानों, रजना यादव, पूनम गुप्ता, सुमन गुप्ता, ममता पाठक, पुष्पा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें