पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जोगीबारी गांव के टोला खरविन डीह निवासी व्यक्ति की दिल्ली में रविवार सुबह मौत हो गई। सोमवार शाम शव घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
क्षेत्र के जोगीबारी गांव के टोला खरबिन डीह निवासी राजू (45) पुत्र राम अचल दिल्ली में अपने परिवार में काम करता था। शनिवार को उसकी तबीयत खराब हो गई। साथी उसको वहीं एक निजी अस्पताल पर ले गए। जहां पर उसकी दवा हुई और कमरे पर लेकर आए। सुबह उसकी तबीयत और खराब होने से मौत हो गई। सोमवार देर शाम को शव घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। उसकी पत्नी वंदना का रो-रोकर बुरा हाल है। वह रह रह कर बेहोश हो जा रही थी। मृतक अपने परिवार का एक कमाऊ व्यक्ति था।
राजू के 6 बेटियां हैं। जिसमें बड़ी बेटी सरिता एवं बबिता की शादी हो चुकी है। वह अपने घर पर रह रही हैं। अभी चार बेटी में अनीता (18), पार्वती (13), किरन (10), शिवानी (8) की शादी अभी नहीं हुई है। परिवार एकदम गरीब है। मौत के बाद से लोग यही चर्चा कर रहे हैं कि बेटियों के हाथ कैसे पीला होगा। अब पत्नी के समक्ष बड़ा संकट खड़ा हो गया है।