फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगराजोत के ग्रामीणों ने इटवा थाने का घेराव किया 

Wed, 17 Aug 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा। नागपंचमी के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई बालिका का अब तक सुराग न मिलने पर नाराज सगराजोत गांव के लोगों ने इटवा थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इटवा पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। 
विज्ञापन


  जानकारी के अनुसार इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम सगराजोत निवासी चिन्कू कहार की 20 वर्षीय बेटी पूजा नागपंचमी के दिन अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने आस पास व रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

पिता चिन्कू ने बताया कि अपहरण व किसी अनहोनी की आशंका को ध्यान में रखते हुए स्थानीय थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने पर भी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि कोई घटना हुई तो इसकी जिम्मेदारी इटवा पुलिस की होगी। इस दौरान अनिल कुमार, भगौती गिरी, राम तीरथ गिरी, विनोद गिरी, सुरेंद्र गिरी, रक्षाराम, राम निवास, चिरकुट, प्रभू, चैतू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें