बिस्कोहर। बादल और सूरज की लुकाछिपी शनिवार को दिनभर चली। बार-बार धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। सुबह 6:00 बजे से ही धूप की चमक लोगों को चुभने लगी। सुबह की सैर और विभिन्न कार्यों से निकले लोग इस धूप के कारण पसीने से लथपथ हो गए। सुबह 10:00 बजे के बाद बादल छा गए। इसके तुरंत बाद फिर धूप निकल आई। इससे उमस काफी बढ़ गई। शाम तक इस तरह की लुकाछिपी चलती रही और उमस भरी गर्मी में लोग परेशान होते रहे। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद