फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली की आंख मिचौली से रात भर जाग रहे लोग

Sat, 02 Sep 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
गर्मी से परेशान होकर घर से 500 मीटर दूर पीपल के पेड़ के नीचे बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर से लेकर गांव तक के लोग बिजली कटौती से परेशान है। लोगों का कहना है कि रात में हो रही कटौती से नीद पूरी नही हो रही है। जिससे सुबह जागने में दिक्कत हो रही है। जिले के नगर पंचायतों में 20 घंटे बिजली मिलने के बजाय 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल रही है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में और भी हालात खराब है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है । दिन तो किसी प्रकार कट जा रहा है । रात्रि में कटौती से नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में केवल 10 से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है । जिससे लोगों को ना तो दिन में ही सुकून मिल पा रहा है और ना ही रात में नींद आ रही है। विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भी गर्मी से परेशान हो रहे हैं घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे दे रहे हैं। क्षेत्र के कुणाल मिश्रा, आशीष, विनोद चौरसिया, राधे रमण, भारत सोनी ने रात में विद्युत व्यवस्था सही करने की मांग की है। इस संबंध में विद्युत उप केंद्र खैरटिया के जेई कृष्ण कुमार का कहना है कि तहसील से ही विद्युत आपूर्ति का मैसेज आता है। उसी हिसाब से सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें