फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राम में रमे लोग, सोशल मीडिया पर चढ़ा भगवा रंग

Tue, 23 Jan 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही प्रभु श्रीराम कण कण में बस गए। हर कोई रामधुन में मगन नजर आए। उल्लास का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि सोशल मीडिया पर भगवा रंग चढ़ गया और हर कोई राम में रमा हुआ नजर आ रहा है। गुड मार्निंग से सुबह की शुरुआत करने वाले प्रभु श्रीराम की मूर्ति को शेयर करके बधाई देते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर फोटो के साथ ही लोग रामधुन की वीडियो खूब शेयर कर रहे हैं। हर कोई राम में रमा हुआ नजर आया। सोमवार को सोशल मीडिया राम मय हो गया। उसपर भी भगवा रंग चढ़ा हुआ दिखा। पहले रामलला की फोटाे, फिर प्राण प्रतिष्ठा की फोटा और फिर वहां पहुंचने वाले जनमानस की फोटो जो प्रभु श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने पहुंचते थे। देखते ही देखते अयोध्या का वह सारा दृष्य सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दिखने लगा। जिसे देखने के लिए उन्हें तैयार होकर जाना पड़ता है और घूमना पड़ता है। फेसबुक पर न्यूज के साथ ही पूरा दृष्य दिखने लगा। जिसे लोग खूब शेयर और लाइक किए। कुल मिलाकर सोशल मीडिया लोगों के लिए उपयोगी साबित रहा जो सारी जानकारी और फोटो के जरिए उन्हें प्रभु श्रीराम के दर्शन करा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें