फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक इरादे का था मो. राशिद हैरान ग्रामीण

विज्ञापन
People of Arati shocked by Rashid's arrest - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
राशिद की गिरफ्तारी से अतरी के लोग हैरान
विज्ञापन

एक माह पूर्व ही मुंबई से अपने गांव लौटा था मो. राशिद
गिरफ्तारी की सूचना पर गांव में हो रही तरह-तरह की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अतरी गांव के लोग यह जानकर हैरान है कि उनके गांव के युवक का कनेक्शन आतंकियों से है। गांव के इस युवक मो. राशिद खान को आतंकी गतिविधि में संलिप्त होने के आरोप में बस्ती एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।
शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के अतरी गांव का मो. राशिद खान चार भाई और चार बहनों में सातवें नंबर का है। भाइयों के बीच बंटवारा हो चुका है। सभी अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। सबका काम धंधा भी अलग है। लोगों का कहना है कि पुराना मकान गिरने के बाद सभी भाइयों ने गांव के बाहर मकान बनवा लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी राशिद पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) और इलेक्ट्रानिक से जुड़ा काम करता था। राशिद लॉकडाउन के दौरान मुंबई से गांव आया था। लॉकडाउन हटने के बाद दोबारा मुंबई चला गया। राशिद एक माह पूर्व ही मुंबई से गांव लौटा था। लोगों के मुताबिक मुंबई से वापस लौटने के बाद वह कुछ असामान्य रहता था, लेकिन किसी को आभास नहीं था कि मो. राशिद के इरादे इतने खतरनाक हैं।
विज्ञापन

लोगों से दूरी बरतता था राशिद
लोगों में यह भी चर्चा रही है कि राशिद गांव के लोगों से एकदम मतलब नहीं रखता था। बस लोगों को तब जानकारी होती थी, जब वह गांव में आते-जाते दिखता था। यहां तक कि उसके हमउम्र लोगों से भी बहुत कम ही संबंध थे।
विज्ञापन

रोजाना इटवा आता-जाता था
लोगों के मुताबिक मुंबई से आने के बाद राशिद सुबह घर से निकलता था और फिर शाम को ही वापस लौटता था। कुछ लोगों को लगा कि वह इटवा बाजार में कहीं आसपास काम कर रहा है। अब सवाल उठता है कि एसटीएफ ने दावा किया है कि मो. राशिद पीएफआई का कमांडर है। वह नए लड़कों को बरगलाकर आतंकी गतिविधि से जुड़ने के लिए प्रेरित करता है। एसटीएफ के मुताबिक इटवा के अलावा जिले के अन्य हिस्सों में कुछ लोग संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें