फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने लोटन-कोल्हुई मार्ग जाम किया

Sat, 03 Dec 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी के चेतिया में बैंक के सामने सड़क जाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिश्रौलिया। चेतिया बाजार स्थित पूर्वांचल बैंक की शाखा से रुपये की निकासी न होने पर नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को बांसी मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण महिलाएं बाहर निकली। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रास्ता जाम किया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक मार्ग को जाम किए रखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि बैंक में तीन दिनों से एक रुपये भी कैश नहीं आया। खेती का समय बीता जा रहा है। लगन की मौसम चरम पर है। पास में नकद रुपया न होने से खाद-बीज के साथ रोजमर्रा के सामान खरीदने को लाले पड़ गए हैं। बैंक पर लोग प्रत्येक दिन सुबह से ही इस आशा में लाइन लगा देते है कि आज कुछ रुपयों की निकासी हो जाएगी। शाखा प्रबंधक राम बालक व चेतिया पुलिस चौकी इंचार्ज राम प्रसाद के आश्वासन पर लोगों ने जाम को समाप्त किया। चेतिया चौकी इंचार्ज राम प्रसाद के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
लोटन। एसबीआई शाखा में चार दिनों से रुपये का भुगतान न होने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को लोटन-कोल्हुई मार्ग जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक रास्ता जाम रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम हटवाया। सुबह बैंक खुलने के साथ ही ब्रांच पर ग्रामीण रुपयों की निकासी के लिए लाइन लगाकर खड़े हो गए। कुछ देर बाद शाखा प्रबंधक ने लोगों को बताया कि करेंसी चेस्ट से रुपये नहीं आने के कारण निकासी नहीं हो सकेगी। इस पर नाराज ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य महेश प्रसाद कन्नोजिया के नेतृत्व में मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसएचओ कोतवाली लोटन रणविजय सिंह ने ग्रामीणों से वार्ता कर जाम खुलवाया। जाम करने वालों में अनिल जायसवाल, विजय, मालती, संजय गुप्ता,  शैलेष, सुकई, विनोद, राम सुफल, जमीर अहमद, बबलू जायसवाल, विक्रम सहानी, अमरनाथ, मोतीलाल, विशुन, मोहम्मद हासिम, आसिया खातून, गोविंद, नगमा, हरिराम, पूजा, सालेहा खातून, मगरु आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें