फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली कटौती से लोग बेहाल

Thu, 13 Aug 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। नगरा पावर हाउस से जुड़े पारा, कपिया, मनोहरी, साहा समेत कई गांवों में बुधवार को दिनभर और रात में बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। बार-बार बिजली जाने से लोगों को गर्मी में बेहाल होना पड़ा। रात में बिजली कटने के कारण कई लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

लगातार बिजली कटौती के चलते घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। कुछ समय बाद इन्वर्टर की बैटरी डिस्चार्ज होने से बिजली के अभाव में लोगों की मुश्किल और बढ़ गई। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरेलू कामकाज के साथ अन्य दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं।
क्षेत्र के विपिन श्रीवास्तव, उमेश गुप्ता, अमित कुमार शुक्ल आदि ने बताया कि इन दिनों उमस और गर्मी से पहले ही लोग परेशान हैं। ऐसे में रात के समय बिजली कटौती होने से घरों में रहना मुश्किल हो जाता है। बिजली नहीं रहने से न तो ठीक से नींद आती है और न ही दैनिक कार्य आसानी से हो पाते हैं। लोगों ने रात में निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन

नगरा पावर हाउस के जेई इंद्रमोहन त्रिपाठी ने बताया कि शाम के समय करीब दो घंटे रोस्टिंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इसके अलावा कुछ समय तक ओवरलोड के कारण भी कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रखने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें