फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिविर में बच्चों का टीका करण हुआ

Thu, 04 Jul 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय सीएचसी व स्वास्थ्य उपकेंद्र रामपुर मंझरिया, गौरा, छतहरी, मदरहना दत्तपुर, में शनिवार को नियमित टीकाकारण का आयोजन किया गया। जहां पर शिशु से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह कदम टीकाकरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक बच्चों को शामिल करने के लिए उठाया जा रहा है। टीकाकरण सप्ताह के तहत बुधवार व शनिवार को स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जाते हैं। शनिवार को सीएचसी व स्वास्थ्य उपकेंद्र रामपुर मंझरिया, गौरा, छतहरी, मदरहना दत्तपुर, 50 बच्चों का टीकाकरण किया गया। एएनएम रीता श्रीवास्तव ने बताया कि लिस्ट के अनुसार बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। इस दौरान बीपीएम सतीश कुमार और सुरेंद्र पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें