फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चौपाल में लोगों ने गिनाईं समस्याएं

Sat, 13 Sep 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाक के खैरी शीतल प्रसाद व मुजेहना में शनिवार को आयोजित ग्राम चौपाल में मौजूद लोगों ने क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा से अपनी-अपनी समस्याओं को साझा किया। जिसके बाद उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। चौपाल में रामकुमार ने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की मांग किया। आसिया खातून ने बिजली के पोल लगवाने की मांग किया। कोदई साहनी ने पन्नापुर टोले में नीचे लटके बिजली के तार सही करवाने की मांग किया। रामहरीश ने गांव को बूढ़ी राप्ती नदी के कटान से बचाने के लिए बांध निर्माण की मांग किया। राजू साहनी ने हाईमास्ट लाइट लगवाने की मांग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें