संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। बाजार में होली का रंग चढ़ चुका है। जगह-जगह पिचकारी और रंग-गुलाल की दुकानें लगी हैं। इस बार भी बाजार में मोदी-योगी के मुखौटों की मांग ज्यादा है। गुलाल उड़ाने वाले पटाखे भी खूब बिक रहे हैं। वहीं, युवाओं पर सफेद कुर्ता पायजामा का क्रेज चढ़ा हुआ है।
पिचकारियों के साथ इस बार भी मुखौटों की खूब बिक्री हो रही है। इनमें सबसे अधिक बिक्री मोदी, योगी के मुखौटों की है। हालत ये है कि हर दुकान पर भूत, फिल्मी और राजनेताओं के मुखौटे सजे हैं, लेकिन मोदी-योगी के मुखौटे कुछ ही दुकानों पर है। यही कारण है कि मोदी और योगी के मुखौटे के दाम अधिक हैं। सामान्य तौर पर थोक में एक मुखौटे की कीमत 20 रुपये का है, लेकिन मोदी-योगी का मुखौटा 25 रुपये में बिक रहा है। फुटकर में कीमत 30 रुपये से भी अधिक है। मोदी-योगी के मुखौटों की मांग ज्यादा होने के कारण स्टॉक जल्दी खत्म हो गया है। अब रिटेल के बाजार में ही इस तरह के मुखौटे मिल सकते हैं, थोक में तो स्टॉक ही नहीं बचा।
वहीं गुलाल के पटाखों की ओर बच्चों का काफी रुझान है। पटाखों को जलाने से धुएं के साथ रंग-बिरंगा गुलाल निकलता है। बंदूक से चलने वाले गुलाल के बिक रहे हैं।