फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित के मुद्दों की अनदेखी कर रही है भाजपा सरकार-मलिक कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार से जनता त्रस्त : मलिक कमाल
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। पूर्व विधायक मलिक कमाल यूसुफ के आवास परिसर में रविवार को प्रगतिशील समाजवादी लोहिया का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के तैयारियों में जुटने और जन समस्याओं को लेकर संघर्षरत रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मलिक कमाल यूसुफ ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से सूबे की जनता त्रस्त है। भाजपा के लोगों का जनहित के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। सरकार और भाजपा नेताओं द्वारा मनमाने तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव आने वाला है कुछ कतिपय लोग शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की साजिश में जुटे हैं। कमाल ने आह्वान किया की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता व आम जनमानस सतर्क रहें। पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व विधायक ने कहा कि जिस वार्ड और क्षेत्र में जहां कई लोग दावेदार हैं वहां आपस में बैठकर आम सहमति से एक प्रत्याशी का नाम तय कर लें। इसी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्लियामेंट में बैठकर कहा जा रहा है कि संविधान बूढ़ा हो गया है। हमने कभी धर्म, संप्रदाय की राजनीति नहीं की है। देश के कर्णधार नौजवान आज भ्रमित हैं। भय, भूख, पलायन, बेरोजगारी नौजवानों की किस्मत बन गई है। डुमरियागंज हमेशा से शांतिप्रिय और धर्मनिरपेक्षता का केंद्र रहा है। जिलाध्यक्ष सुखराज यादव ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन का मतलब है कि समाजवादी विचारधारा लोगों में दिलों में जिंदा हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर पहुंच गई है। इस दौरान इरफान मलिक, दिनेश पांडेय, काजी रहमतुल्लाह, हरि प्रसाद दूबे, सगीर अहमद, मोहम्मद सूफियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें