फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश न होने से उमसभरी गर्मी से परेशान हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। बारिश नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। गर्मी से जिले की आम जनता को राहत नहीं मिल पा रही है। उसम भरी गर्मी से जनता बेहाल हो चुकी है। आकाश में बादल छाए रहते हैं, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस बढ़ रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से हालत यह है कि बिजली कटते ही आम आदमी व्याकुल हो उठता है। गर्मी के मौसम के चलते दिन के समय रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ कम दिखाई दे रही है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।
विज्ञापन


किसानों की बढ़ी चिंता
मॉनसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर दिखाई देने लगी हैं। बारिश न होने से खेती-किसानी पर प्रतिकूल प्रभाव दिखने लगा है। खेतों में लगी धान की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। तापमान में लगातार वृद्धि होने से धान की फसल भी झुलस रही है। इसे बचाने के लिए किसान किसी तरह ट्यूबवेल के माध्यम से पानी की व्यवस्था कर बार-बार सिंचाई कर रहे हैं। यदि ऐसा ही मौसम रहा तो धान की फसल सूख जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें