फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्मी व लू से लोग बेहाल...डिहाइड्रेशन का बढ़ा खतरा

Wed, 24 Apr 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिन में लू तो रात में सता रही उमस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दोपहर में गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर चल पाना भी मुश्किल हो गया है। सूर्य से आने वाली तेज किरणों से तापमान का स्तर भी बढ़ने लगा है। दोपहर के वक्त में गर्म हवाओं से चेहरा झुलसने लगा है।
मंगलवार को शहर में तापमान चरम पर पहुंच गया था। दोपहर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने के बाद लोग बेचैनी महसूस करने लगे थे। लगातार गर्मी का प्रकोप के बाद डिहाइड्रेशन की आशंका बढ़ती जा रही है। इन दिनों सुबह आठ बजे से ही सूर्य अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है। सुबह 11 से 12 बजते ही तेज गर्मी का अहसास होने लगता है, दोपहर के वक्त बेहद जरूरी काम पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है। सड़कों पर ज्यादातर स्कॉर्फ लगाए लोग ही नजर आ रहे हैं। इसके बाद भी लोगों को राहत का नामो-निशान नहीं रह पाता है। इन दिनों सूर्य की किरणें इतनी तेज हो गई हैं कि आंखों में भी जलन का अहसास होने लगा है। दोपहर के समय शहर की सभी सड़कें सुनसान दिखने लगी हैं। बाहरी क्षेत्रों में तो सन्नाटा पसरा रहता है। कोर्ट और अस्पताल के जरूरी काम से आने वालों को इस भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पंखों से गर्म हवा के चलते लोग बगैर हवा के ही इस गर्मी का सामना कर रहे हैं। कूलर की ठंडकता भी गर्मी के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही है। दिन भर धूप और गर्मी से बेहाल लोगों को रात के वक्त उमस आफत बन जाती है। मंगलवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज की गई हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी तापमान में वृद्धि होती रहेगी। दोपहर व शाम के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री का अंतर रह सकता हैं। लेकिन पूरे दिन तेज पछुआ हवा चलने से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। रात में उमस भी बढ़ेगी।

भीषण गर्मी में सावधानी जरूरी
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र सिंह का कहना है, कि इन दिनों भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सावधानी बरतना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि डिहाइड्रेशन के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इस वजह दिन में अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। नींबू का शर्बत, फ्रूट जूस और लस्सी अधिक फायदेमंद साबित होती है। कहा कि बच्चे और बुजुर्गों को दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन

-
नेपाल के तराई क्षेत्रों में भी बढ़ रहा तापमान
खुनुवां। नेपाल के मौसम विभाग ने कहा है कि नेपाल के तराई क्षेत्र में चार दिनों तक गर्म हवा चल सकती है। विभाग के मुताबिक, कुछ दिनों से देश के ज्यादातर हिस्सों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक मापा गया है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार की दोपहर अधिकतम तापमान भैरहवा में 40.9 डिग्री और सिमरा में 40 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसी तरह जनकपुर में 39.4 डिग्री, धनगढ़ी में 38.8 डिग्री और नेपालगंज में 38.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें