फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से ठिठुर रहे लोग, नहीं जलाए अलाव

Sun, 11 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
यूपी : 24 घंटे में ठंड ने ली 16 की जान - फोटो : self
विज्ञापन
परसा। क्षेत्र में पड़ रही भीषण ठंड में तहसील प्रशासन की संवेदनहीनता के चलते कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है। लोग ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से अलाव जलवाने की मांग की है। भीषण ठंड में शोहरतगढ़ तहसील के किसी भी चौराहे पर या सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों में रोष है। सबसे अधिक समस्या नोटबंदी से जूझ रहे बैंक उपभोक्ताओं को है, जो सुबह तीन बजे से ही पैसा निकालने के लिए बैंकों के सामने लाइन में खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन

बढ़नी ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में तुलसियापुर चौराहे पर एसबीआई, पूर्वांचल बैंक, परसा में पीएनबी व कोटिया बाजार में पूर्वांचल बैंक की शाखाएं हैं। यहां रोजाना हजारों लोग धन जमा करने व निकालने के लिए सुबह तीन बजे से ही लाइनों में खड़े हो जाते हैं। इसी प्रकार ढेबरुआ में थाना व टेंपो स्टैंड, तुलसियापुर में टैंपो स्टैंड, महादेव बुजुर्ग व परसा में रेलवे स्टेशन है। कहीं भी तहसील प्रशासन के द्वारा अलाव नहीं जल रहा। हियुवा के बढनी ब्लाक अध्यक्ष विजय सिंह चौधरी, अनिल अग्रहरि, पूर्व प्रधान रामानंद चौहान, पूर्व बीडीसी शहंशाह आलम, ज्वाला चौहान, दुर्गा प्रसाद, विश्वनाथ यादव, मो. हारुन, राममूरत यादव, आशुतोष शुक्ल, जर्रार महतो, मो. शफीक, विनोद पांडेय, अकबर अली आदि ने सार्वजनिक जगहों पर शीघ्र अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें