फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साहब! आवेदन के बाद भी नहीं मिलती पेंशन

Sat, 26 Aug 2023 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर के सरोथर कठौतिया में चौपाल की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ आलोक उपाध्याय। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ग्राम पंचायत सोहांस खास में शुक्रवार को रुक रुक कर हो रही बारिश के बीच बीडीओ श्याम मुरली मनोहर मिश्रा की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कई ग्रामीणों ने कहा कि साहब पेंशन नहीं नहीं मिलती, जबकि आवेदन भी किए हैं। चौपाल में कुल चार शिकायतें आईं।
विज्ञापन

यह शिकायतें पेंशन योजना, आवास व किसान सम्मान निधि से संबंधित थी। बीडीओ ने सभी शिकायतों का अति शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश मौजूद अधिकारियों को दिया। ग्राम निवासी झुरैली व मोबीन ने बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पास आवास नहीं, वह परिवार के साथ टीन शेड और झोपड़ी बनाकर रहते हैं। मुकेश ने बताया कि उनका विकलांग पेंशन छह माह से नहीं आ रहा है। लीलावती ने बताया कि उन्हें वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है। जबकि वह इसके लिए पात्रता की शर्ते पूरी करती हैं। इसके अलावा गिरीश ने किसान सम्मान निधि नहीं मिलने की बात बताई। बीडीओ ने सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान एडीओ संजय पांडेय, ग्राम प्रधान श्रीष प्रताप यादव, सचिव अखिलेश यादव, अक्षय लाल, उमेश पटेल, रेखा यादव और मनीष कुमार मौजूद रहे।
उधर, लोटन के प्राथमिक विद्यालय ठोठरी में शुक्रवार को चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। बीडीओ नीरज कुमार ने कहा कि किसी के घर पर जन्म या मृत्यु हो तो 21 दिन के अंदर ऑनलाइन आवेदन करके प्रमाण पत्र बनवा लें, ताकि ब्लाॅक पर दौड़ना न पड़े। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान एडीओ एजी राम कृष्ण मिश्रा, ग्राम प्रधान निजामुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन

भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के तेतरी ग्राम पंचायत में एडीओ पंचायत लाले और सरोथर कठौतिया में बीडीओ आलोक उपाध्याय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्राम तेतरी में 13 मामले आए। जिसका मौके पर निस्तारण सचिव प्रतीक रावत व एडीओ पंचायत लाले ने कर दिया। वहीं सरोथर कठौतिया में बीडीओ आलोक उपाध्याय के अध्यक्षता में आयोजित चौपाल मे आवास से संबंधित एक मामला आया जिसका निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान मलिक नफीस अहमद, केसी यादव, मनोज जयसवाल, श्याम बहादुर यादव, महेंद्र मौर्या, सुजीत कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें